बरही ज्वेलरी लूटकांड का सफल उद्भेदन, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को एसपी ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
On
बरही हजारीबाग
झारखंड
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर 2025 को बरही चौक स्थित जय माता दी ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों द्वारा फायरिंग करते हुए सोने व चांदी के जेवरात की बड़ी लूट की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस तत्काल हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस पूरे प्रकरण के सफल उद्भेदन में डीएसपी बरही अजीत कुमार बिमल एवं पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व, सूझबूझ, मेहनत और त्वरित कार्यवाही के कारण न केवल इस लूटकांड का खुलासा हुआ, बल्कि लूटी गई सोने-चांदी की जेवरात भी बरामद की गई और अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन ने पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। एसपी द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में लिखा गया है कि प्रदर्शित कार्यकुशलता, सतर्कता और समर्पण पुलिस विभाग की पेशेवर दक्षता को दर्शाता है। इस कार्रवाई से हजारीबाग पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। एसपी ने प्रशस्ति-पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
पूरे छापामारी दल को किया गया सम्मानित :
इस सफल अभियान में शामिल पूरी पुलिस टीम को भी सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित टीम में अजीत कुमार विमल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही, बिनोद कुमार, पु.नि. सह थाना प्रभारी बरही, चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, पु.अ.नि. सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चौपारण, बरही थाना के अधिकारी पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार, पु.अ.नि. सुमित साव, पु.अ.नि. सुशील कुमार, पु.अ.नि. राजवल्लभ कुमार, पु.अ.नि. नरेन्द्र कुमार पांडेय, पु.अ.नि. सौरभ कुमार, पु.अ.नि. सुरजीत चौधरी, पु.अ.नि. दीपक कुमार, पु.अ.नि. रुपलाल यादव, पु.अ.नि. बादल कुमार हेम्ब्रम , अन्य थाना एवं तकनीकी शाखा के सदस्य, स.अ.नि. बादल महतो, चौपारण थाना, आ. संजय यादव, आरक्षी नीरज कुमार सिंह, विवेक कुमार, तकनीकी शाखा, हजारीबाग, थाना सशस्त्र बल सम्मानित हुए। इन सभी अधिकारियों और जवानों की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ा कांड कम समय में सुलझ गया और अपराधियों को गिरफ्तार कर न्याय की प्रक्रिया शुरू की गई।
हजारीबाग पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की पेशेवर क्षमता को दर्शाती है, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
04 Dec 2025
04 Dec 2025
04 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 11:55:14
Redmi 15C 5G: शाओमी की सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G भारत में लॉन्च कर दिया...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List