अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक सम्पन्न

जनवरी में डॉ. तोगड़िया के प्रवास की तैयारियाँ तेज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही।
 
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक नगर स्थित दरोपुर मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरीय प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
बैठक में आगामी जनवरी 2026 में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के पांच दिवसीय प्रवास की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संपूर्ण देश में एक लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ समितियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।सभा को काशी प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल और प्रांत संगठन महामंत्री संजय दुबे ने संबोधित किया। बैठक के अंत में प्रांत कार्याध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह ने लिए गए संकल्प को दोहराया और उसे शत-प्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया।
 
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष संतोष दुबे, हिंदू एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, हिंदू हेल्पलाइन प्रांत महामंत्री नंदलाल, ओम् श्री परिवार प्रांत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे, राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रांत मंत्री अशोक सिंह सहित कई जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे। जौनपुर, मछलीशहर और भदोही के विभिन्न पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
 
बैठक में नए पदों की घोषणा भी की गई जिसमें  मनीष जायसवाल को राष्ट्रीय बजरंग दल भदोही नगर अध्यक्ष,विशाल दुबे पीटर को नगर उपाध्यक्ष,करन दुबे को नगर महामंत्री ,प्रो. कोशलेस गुप्ता को राष्ट्रीय छात्र परिषद विंध्याचल विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा को प्रांत अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान परिषद उमाशंकर दुबे को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद भदोही ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार