IAS Success Story: लंदन में नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, पहले बनी IPS और फिर बनीं IAS अफसर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: यूपी कैडर की आईएएस दिव्या मित्तल ने अपनी शिक्षा और करियर यात्रा से कई लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया। इसके बाद वह लाखों की नौकरी के लिए लंदन चली गईं, लेकिन विदेश में मन नहीं लगने के कारण वापस भारत लौट आईं।

IAS Success Story

वापसी के बाद दिव्या ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहली बार में परीक्षा क्रैक कर इतिहास रच दिया। उनकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा का विषय रहती है।

दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। उनके पति गगनदीप सिंह भी इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। दोनों ने नौकरी छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पति गगनदीप सिंह ने साल 2011 में आईएएस का चयन किया।

सरकारी विद्यालयों में बदलाव की नई पहचान बना टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स Read More सरकारी विद्यालयों में बदलाव की नई पहचान बना टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स

IAS Success Story

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा टीचर्स ऑफ बिहार Read More शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा टीचर्स ऑफ बिहार

दिव्या ने कोचिंग ज्वाइन करने की बजाय सेल्फ स्टडी पर ध्यान केंद्रित किया। पहली बार उन्हें गुजरात कैडर का आईपीएस नियुक्त किया गया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने यूपीएससी की दूसरी परीक्षा में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल कर यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी बन गईं।

मंदिर के चबूतरे पर मिला नवजात का शव। Read More मंदिर के चबूतरे पर मिला नवजात का शव।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments