Haryana: हरियाणा मे डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, AK-56 और कारतूस बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की कार्रवाई

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के किराए के कमरे से लगभग 300 किलो RDX, AK-56 राइफल, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर की गई।

सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ था डॉक्टर आदिल

डॉ. आदिल अहमद को 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि फरीदाबाद में उसके पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर यह बरामदगी की।

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

GMC अनंतनाग में करता था प्रैक्टिस

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।

सूत्रों के अनुसार, आदिल पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में डॉक्टर था। वर्ष 2024 में उसने नौकरी छोड़ दी और इसके बाद सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि उसने फरीदाबाद में तीन महीने पहले एक कमरा किराए पर लिया था, लेकिन वह वहां खुद नहीं रहता था केवल विस्फोटक सामग्री रखने के लिए उसने यह जगह ली थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार Read More मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो RDX, AK-56 राइफल, 84 कारतूस, दो ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 लीटर केमिकल शामिल हैं। मौके पर 10 से 12 पुलिस वाहन पहुंचे और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

एक और डॉक्टर गिरफ्तार

आदिल की निशानदेही पर पुलवामा (कश्मीर) से एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था और वे किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे

चार राज्यों में फैला नेटवर्क

पुलिस अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। विस्फोटक की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को मामले की जानकारी दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments