Haryana Pension: हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने इतनी बढ़ाई पेंशन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Pension: हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपना पहला वर्ष पूरा होने वृद्धजनों के लिए तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये मासिक की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब वृद्धजनों को 3000 रुपये मासिक की बजाय 3200 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।

बढ़ी हुई पेंशन हरियाणा दिवस 1 नवंबर से लागू होगी और दिसंबर से लाभार्थियों के खातों में नई राशि आने शुरू हो जाएगी। पिछली हुड्डा सरकार में वृद्धजनों को 1000 रुपये मासिक पेंशन मिलती थी, जिसे भाजपा सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब महंगाई सूचकांक से जोड़ी गई है, जिससे समय-समय पर बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी। राज्य में लगभग 37 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में आते हैं, जिनमें 22,13,628 लोग वृद्धावस्था पेंशन और 8,93,276 महिलाएं विधवा पेंशन लेती हैं। इसके अलावा विशेष श्रेणी के 2,45,272 बच्चे और 2,11,744 दिव्यांगजन भी पेंशन के लाभार्थी हैं।

लड़कियों को राजस्थान लेजाकर बेचने वाले गैंग की शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला गिरफ्तार  Read More लड़कियों को राजस्थान लेजाकर बेचने वाले गैंग की शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला गिरफ्तार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया को एक सिस्टम के तहत लागू किया है ताकि यह महंगाई सूचकांक के अनुसार स्वतः अपडेट होती रहे।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में 76.41 लाख रुपये की लागत से बने 3 नए आम आदमी क्लीनिक किए समर्पित Read More कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में 76.41 लाख रुपये की लागत से बने 3 नए आम आदमी क्लीनिक किए समर्पित

जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल Read More जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें