New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों की बदलेगी किस्मत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: उत्तर प्रदेश में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है, जो पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक की यात्रा को आसान बनाएगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से लेकर हरियाणा के पलवल तक बनेगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम तक पहुंच सकेंगे।

इतनी राशि होगी खर्च

यह नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच बनेगा। यह टप्‍पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ा होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 2300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। New Expressway

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा का सफर अधिक आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब करीब एक घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। New Expressway

75 हजार रुपये रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार, निजी आवास पर निगरानी टीम ने दबोचा Read More 75 हजार रुपये रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार, निजी आवास पर निगरानी टीम ने दबोचा

जमीन का होगा अधिग्रहण

चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद Read More चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर आदि गांव शामिल हैं। New Expressway

सेफ सिटी मिशन के तहत सार्वजनिक परिवहन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग  Read More सेफ सिटी मिशन के तहत सार्वजनिक परिवहन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग 

इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, और अन्य गांवों से भी भूमि का अधिग्रहण होगा। New Expressway

इस एक्सप्रेसवे के फायदे

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी और लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। नोएडा से गुरुग्राम जाने में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लंबी दूरी तय करने वालों को एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक मार्ग मिलेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें