Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में पानीपत पुलिस को ऑपरेशन ट्रेक डाउन (Operation Track Down) के तहत देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। शाहपुर-ज्वाहरा मोड़ पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

13 अक्टूबर को की थी फायरिंग की वारदात

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में क्रैश, सवार सातों की मौत Read More रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में क्रैश, सवार सातों की मौत

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी 13 अक्टूबर की रात अपने साथियों के साथ विकास नगर क्षेत्र में एक घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गए थे। इस वारदात को लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमले के पीछे जमीनी विवाद मुख्य कारण था।

Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित Read More Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित

एसपी ने बनाई थी विशेष जांच टीम

झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल Read More झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भूपेंद्र सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल ऑपरेशन टीम गठित करने के आदेश दिए थे। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय के नेतृत्व में बनी टीम ने शनिवार तड़के सूचना के आधार पर शाहपुर-ज्वाहरा मार्ग पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान चली गोलियां

जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब चार राउंड फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीसरा भागने की कोशिश में पकड़ लिया गया।

दो आरोपियों को लगी गोली, तीसरा बिना घायल गिरफ्तार

घायल आरोपियों को तत्काल पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो देशी कट्टे, एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और बाकी फरार साथियों का पता लगाया जा सके।

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत यह पुलिस की बड़ी सफलता है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी टीमें पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं।किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें