Haryana: हरियाणा को आज मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Vande Bharat Express: हरियाणा के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश को आज एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, जो फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी।

यह ट्रेन हरियाणा के तीन प्रमुख स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी। अब तक हरियाणा में वंदे भारत का संचालन मुख्य रूप से अंबाला तक ही सीमित था।

फिरोजपुर से दिल्ली तक वंदे भारत का सफर शुरू

शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग Read More शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 26462/26461 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज, 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया गया। उद्घाटन के बाद ट्रेन अपने नियमित संचालन पर आ जाएगी और उसी दिन दिल्ली जंक्शन तक अपनी यात्रा पूरी करेगी।

Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

ट्रेन दोपहर 12:18 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। इस मौके पर रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और यात्रियों की मौजूदगी में एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन

नई वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा। इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, ऑनबोर्ड वाई-फाई, बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, एर्गोनॉमिक सीटें और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है

पानीपत और कुरुक्षेत्र में पहली बार ठहराव

अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल दिल्ली और अंबाला के बीच सीमित स्टॉप पर चलती थीं। लेकिन नई ट्रेन में कुरुक्षेत्र जंक्शन और पानीपत जंक्शन को भी जोड़ा गया है। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग और भारी यातायात को देखते हुए लिया गया है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि दिल्ली-हरियाणा-पंजाब रूट की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी

मिनी वंदे भारत’ के रूप में शुरुआत, आगे बढ़ेंगे कोच

फिलहाल यह ट्रेन 8 कोचों वाली मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे 16 कोच की पूर्ण वंदे भारत में बदला जाएगा। मिनी वंदे भारत ट्रेनों को ऐसे मार्गों के लिए तैयार किया गया है, जहां यात्रियों की संख्या मध्यम है लेकिन गति और सुविधा की मांग अधिक है।

हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत प्रमुख रेल जंक्शन हैं, जिनसे रोजाना हजारों यात्री दिल्ली और पंजाब की ओर सफर करते हैं। नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को तेज, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे राज्य की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें