Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने की ये घोषणा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वर्ष 2025 के मानसून के दौरान राज्य में हुई भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए एक विशेष योजना की घोषणा की हैइस योजना के तहत राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान को 6 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।

जुलाई से दिसंबर 2025 तक के बिल स्थगित

सरकार के आदेशों के अनुसार, जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि के बिजली बिलों का भुगतान अब बाद में किया जाएगा। ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2025 के बिल अब जनवरी 2026 में देय होंगे।

ज़िला प्रशासन ने 15 अगस्त को लोकल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू Read More ज़िला प्रशासन ने 15 अगस्त को लोकल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

अगस्त 2025 के बिल फरवरी 2026 में जमा किए जाएंगे। और दिसंबर 2025 के बिल जून 2026 में देय होंगे। इस फैसले से करीब 7.10 लाख कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया Read More MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया

विलंब शुल्क नहीं वसूला जाएगा

जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल Read More जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) किसी भी उपभोक्ता से विलंब अधिभार (Late Fee) नहीं वसूलेंगे। साथ ही, बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी, जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में कोई परेशानी न हो।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments