Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया हैइन कर्मचारियों को जल्द ही नौकरी की सुरक्षा (Job Security) मिलने वाली हैइसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया है, जो कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा से जुड़े आवेदनों को स्वीकार करेगा।

पहले दो विभागों में होगा ट्रायल

सरकार इस पोर्टल को शुरू करने से पहले ट्रायल चरण में चलाएगी। शुरुआती दौर में इसे दो विभागों में लागू किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद इस पोर्टल को सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए खोल दिया जाएगा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा: एफआईआर  में केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा? Read More इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा: एफआईआर  में केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा?

कर्मचारियों को इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल रहेगी।

यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आगाज़ Read More यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आगाज़

पोर्टल अगले हफ्ते होगा लॉन्च

मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी Read More मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी

यह पोर्टल अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसे मानव संसाधन विभाग (HR Department) ने तैयार किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ इस संबंध में बैठक की थी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

खट्टर सरकार में हुई थी HKRN की शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहलाल खट्टर सरकार के दौरान राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जा रही थी।

हाल ही में राज्य सरकार ने यह घोषणा की थी कि HKRN के तहत 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी। अब उसी वादे को आगे बढ़ाते हुए इस नई पोर्टल प्रणाली को शुरू किया जा रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments