Haryana: हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किए 19 साईबर आरोपी, देशभर में कर चुके 96 करोड़ रुपये की ठगी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

गुरुग्राम: 27 अक्टूबर 2025: श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में गुरुग्राम के साईबर अपराध पुलिस थानों की पुलिस टीमों द्वारा निम्नलिखित 19 साईबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी:-

1.सागर, 2. अभिषेक कुमार: इन साईबर ठगों को पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी तैनात  सहायक उप निरीक्षक कमलजीत द्वारा दिनांक 26.08.2025 को अभियोग संख्या 224/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया था।

3.अरविंद शर्मा, 4.निशांत बंसल: इन साईबर ठगो को पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी तैनात   मुख्य सिपाही सुरेंद्र द्वारा दिनांक 26.08.2025 व 02.09.2025 को अभियोग संख्या 296/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया था।

5. अनंत चौबे निवासी वरुण गार्डन, जिला वाराणसी (उत्तर-प्रदेश) : इस साईबर ठग को पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र द्वारा दिनांक 16.09.2025 को अभियोग संख्या 135/2025 में  पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया था।

Haryana: हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां Read More Haryana: हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

6. जानवी  निवासी बादशाहपुर , जिला गुरुग्राम (हरियाणा): इस आरोपी को पुलिस थाना साईबर दक्षिण, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी तैनात उप निरीक्षक जगदीप द्वारा दिनांक 20.09.2025 को काबू करके अभियोग संख्या 221/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था।

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर Read More Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर

7. मोहमद आविद  निवासी गांव तलचाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) : इस  आरोपी को पुलिस थाना साईबर दक्षिण, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी मुख्य सिपाही विकाश द्वारा दिनांक 29.08.2025 को काबू करके अभियोग संख्या 237/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में नियमानुसार गिरफ्तार किया था।

Haryana: हरियाणा में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

▪ 8.पीयूष, 9.अभिषेक, 10. चेतन, 11. देव सिंह, 12. अल्ताफ अंसारी, 13. नितिन कुमार, 14. अरुण, 15. मोनी, 16. जूही, 17.किरण, 18. सिमरन: इन साईबर ठगो को पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी तैनात  निरीक्षक कवर सिंह व  मुख्य सिपाही पवन द्वारा दिनांक 26.09.2025 को अभियोग संख्या 263/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया था।

▪ 19. हिमांशु आविद  निवासी सैक्टर-101, जिला गौतमबुद्धनगर (उत्तर-प्रदेश) : इस  आरोपी को पुलिस थाना साईबर दक्षिण, गुरुग्राम में बतौर अनुसन्धान अधिकारी मुख्य सिपाही तारीफ द्वारा दिनांक 21.09.2025 को काबू करके अभियोग संख्या 196/2025 पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में नियमानुसार गिरफ्तार किया था।

▪गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से बरामद किए गए 19 मोबाईल फोन्स का इंडियन साईबर क्राईम कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) से जांच/डाटा के अवलोकन कराने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध देशभर में लगभग 96 करोड 72 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध मे कुल 10,355  शिकायतें और 328 अभियोग दर्ज है, इन अभियोगों में से 16 अभियोग हरियाणा में जिनमें से जिला गुरुग्राम के थाना साईबर अपराध पूर्व में 02 और थाना साईबर अपराध दक्षिण में 05 अभियोग अंकित है। 

▪गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जांच में यह सामने आया कि उपरोक्त आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फेडेक्स फ्रॉड (फर्जी अधिकारी बनकर) लोगों से धोखाधाड़ी की वारदातों को अंजाम देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

▪पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त आरोपियों के  कब्जा से 19 मोबाईल फोन्स व 07 सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनकी जांच i4C से कराने उपरान्त i4C की जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों द्वारा किए गए साईबर अपराधों का खुलाशा किया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामलों में कुल कब्जा से 19 मोबाईल फोन्स व 07 सिम कार्ड, 02 डेबिट कार्ड व 05 हजार रुपए किए गए।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें