नवीनतम
फीचर्ड
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा राहत हॉस्पिटल सील, दो पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। जिले के बढ़नी कस्बे में संचालित राहत हॉस्पिटल सर्जिकल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र को जिला प्रशासन ने बुधवार को सील कर दिया। अस्पताल बिना वैध पंजीकरण और फर्जी कागजातों के सहारे चलाया जा रहा था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर थाना ढेबरूआ में संचालक तौसीफ एच. खान और अफाक के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा मेडिकल काउंसिल एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।यह मामला जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और फर्जी अस्पतालों के संचालन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।


Comments