Kushinagar : मुसहर महिलाओं ने ली भ्रूण अपराध रोकने का संकल्प

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने महिलाओं को दिलाई शपथ

कुशीनगर। जिले के पडरौना विकास खंड के पचरुखिया मुसहर बस्ती में नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु स्थानीय लोगों व खासकर महिलाओं को शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा कि आये दिन कन्या भ्रूण हत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है, 1000:925 का लिंगानुपात देखी जा रही है, फिर भी हमारे समाज में अशिक्षा एवं अज्ञानता के चलते निर्दोष कन्याओं का भ्रूण हत्या रुकने का क्रम जारी है।

 

उन्होंने आगे कहा कि बेटियों की रक्षा करना ही हमारा धर्म है, और वास्तविक नवरात्र का यही उद्देश्य भी है। हम सभी माताओं व बहनों से अपील करते हैं कि किसी भी कीमत पर कन्या भ्रूण हत्या या लिंग जाँच न कराएं, क्योंकि बेटियां कोई बोझ या अभिशाप नहीं हैं, हमारी संस्था पडरौना के समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल के संरक्षण में हर साल निःशुल्क शौभाग्यशाली कन्याओं का विवाह कराते हैं, इसलिए किसी भी मां बाप को ज्यादा चिंतित होने की जरुरत नहीं है।

बहू-बेटी सम्मेलन में महिला सुरक्षा का संकल्प, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान Read More बहू-बेटी सम्मेलन में महिला सुरक्षा का संकल्प, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री विशुनपुरा मनोज कुमार गोंड, चंदन पांडेय, ब्रह्मा गुप्ता, परमा प्रसाद, कैलाश, मोहन मुसहर, नारायण मुसहर, किशोर मुसहर, रमाकांत, वैशाली, संपतिया, रमाकांत, प्रभु, दुराली, मीना देवी, राजेश, उमा,हरिंदर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

नीति आयोग-जाइका की संयुक्त टीम ने सोनभद्र का किया दौरा Read More नीति आयोग-जाइका की संयुक्त टीम ने सोनभद्र का किया दौरा

About The Author

Post Comments

Comments