Love Rashifal: कल का लव राशिफल: जानिए मेष से मीन तक 16 सितंबर को प्रेम राशियों का हाल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Love Rashifal: 16 सितंबर 2025 को द्रिक पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी व एकादशी तिथि रहेगी। मंगलवार को आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, वणिजविष्टि करण का संयोग बन रहा है। ग्रहों के गोचर में कोई विशेष बदलाव नहीं है, लेकिन प्रेम जीवन में कई राशियों के लिए यह दिन बदलाव, संतुलन और समझदारी लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कल का लव राशिफल

मेष राशि (Aries)

अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग हैं। विवाहित जातक किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

सिंगल लोगों को संभावित जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। शादीशुदा लोगों को अतीत की यादें भावुक कर सकती हैं, जिससे लव लाइफ थोड़ी अस्थिर रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

शादीशुदा जातक अपने साथी की नाराजगी दूर कर पाएंगे। रिश्तों में भावनात्मक निकटता और तालमेल बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

मंगलवार को जीवनसाथी संग निजी समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा फैसला रिश्ते को नई दिशा दे सकता है।

सिंह राशि (Leo)

विवाह को कई साल बीत चुके सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन रोमांस और साथ बिताने का बेहतरीन अवसर देगा।

कन्या राशि (Virgo)

सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। विवाहित लोग रिश्ते को लेकर असमंजस में रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

तुला राशि (Libra)

शादीशुदा जातक अपने साथी के साथ खुलकर संवाद करेंगे। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अपने जीवनसाथी के प्रति संतुष्टि का भाव रहेगा। एक-दूसरे के साथ खुलकर बात करने से रिश्ते में और गहराई आएगी।

धनु राशि (Sagittarius)

सिंगल लोग किसी उलझन या परेशानी में रह सकते हैं। विवाहित लोगों की आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता सुलझेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आपका आत्मविश्वास प्रेम जीवन को सकारात्मक बनाएगा। साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आपसे प्रभावित रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही है, तो आप उन्हें मना पाएंगे। दिन रोमांटिक रहेगा और पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

अविवाहितों को थोड़ी निराशा मिल सकती है। वहीं, शादीशुदा जातकों के बीच समझदारी और स्नेह बना रहेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार