कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

भदोही थाना औराई अन्तर्गत प्रार्थी द्वारा तहरीर दिया गया कि वह विगत कुछ वर्षों से विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है इस दौरान आरक्षण श्रेणी के अंतर्गत EWS प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी। जिसके क्रम में मैने अपने परिचित नीरज यादव एवं जयप्रकाश यादव पुत्रगण विश्वनाथ यादव त्रिलोकपुर से EWS प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया। आवश्यक दस्तावेज लेकर दि0 27.04.2024 को मुझे उपलब्ध कराया। उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर मैने SSC CGL एवं SSC CHSL की परीक्षाओं हेतु आवेदन किया और अपनी तैयारी जारी रखी। SSC CHSL के तहत मुझे ED LDC (URश्रेणी) पद हेतु चयनित किया गया।
 
दिनांक 04.04.25 को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान ED विभाग के अधिकारियों ने मुझे सूचित किया कि मेरे द्वारा प्रस्तुत EWS प्रमाण पत्र 2024-25 के लिये वैध है जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 दर्शाया गया है जबकि पात्रता के लिये 2023-24 होना आवश्यक था इसके बाद दिनांक 07.04.2025 को मैने संबंधित दस्तावेज जयप्रकाश यादव को सौपे और उसी दिन शाम को संशोधित कर मुझे दे दिया और मैने उसे जमा कर दिया लेकिन इतने कम समय में संशोधित कर देने पर मुझे और मेरे घरवालों को संदेह हुआ तो तहसील में जाकर चेक कराया तब पता चला कि उक्त दस्तावेज फर्जी था और जांच कराने पर पता चला की उसने मेरे और परिवार के तीन फर्जी EWS प्रमाण पत्र बनवाये हैं।  जिसके संबंध मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र मेरे द्वारा दिया गया है। प्राप्त शिकायत पर तत्समय ही आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 261/25 धारा 319 (2),318(4),338,336 (3) 340 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
 
 अभिमन्यु मांगलिकपुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में आज दिनांक 01.09.2025 को औराई पुलिस उ0नि0 सच्चिदानन्द राय मय हमराह का0 अरूण कुमार द्वारा मु0अ0सं0 261/25 धारा 319 (2),318(4),338,336 (3) 340 (2) बीएनएस का 01 नफर वांछित अभियुक्त नीरज यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी त्रिलोकपुर थाना औराई जिला भदोही उम्र करीब 42 वर्ष को बुआ जी के ईनारा से गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments