महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में युवाओं का उत्साह, महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी

युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

 जितेंद्र कुमार "राजेश"

त्रिवेणीगंज। पिपरा के सिसौनी में मंगलवार को आयोजित महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता समय पर शामिल हुए। इस दौरान मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की असली ताकत बताया गया और युवाओं से अपील की गई कि वे सही दिशा में मतदान कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करें।

यात्रा के दौरान राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष डॉ. कल्पना पासवान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं, इसलिए लोगों को संगठित होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि यह समय जागरूक और एकजुट रहने का है।c8c8b5a8-99f4-4442-8735-c90d72989d82

महागठबंधन के घटक दलों के नेता—कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव, राजद नेता कपलेश्वर यादव, जितेन्द्र कुमार अरविंद, कांग्रेस नेता सुधा रिचर्स, लक्ष्मी सरदार, रमेश सरदार, विश्वनाथ सर्राफ, विवेक केजरीवाल, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव और संजय यादव—भी यात्रा में शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।

जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल Read More जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल

सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों से कार्यकर्ताओं का जत्था बैनर और झंडे के साथ नारेबाजी करते हुए यात्रा स्थल के लिए निकल पड़ा। “लोकतंत्र बचाओ, वोट अधिकार निभाओ” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सिलापथार के दो युवकों ने  बॉडीबिल्डिंग में  चमके राष्ट्रीय स्तर पर Read More सिलापथार के दो युवकों ने  बॉडीबिल्डिंग में  चमके राष्ट्रीय स्तर पर

प्रखंड क्षेत्र से डॉ. कल्पना पासवान के नेतृत्व में निकला कार्यकर्ताओं का समूह यात्रा के लिए रवाना हुआ और तय समय पर सिसौनी पहुंचकर महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुआ।

धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Read More धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें