क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज की प्राइमरी शाखा में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरोचीफ 

टूण्डला-

 क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज में मंगलवार को प्राइमरी शाखा के ऑडिटोरियम में सीनियर तथा प्राइमरी शाखा के चारों सदनों के मध्य सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रतियोगिता में प्राइमरी शाखा के रवींद्र नाथ टैगोर सदन, सरदार वल्लभभाई पटेल सदन, सुभाष चंद्र बोस सदन तथा सीनियर शाखा में लाल बहादुर शास्त्री सदन, सुभाष चंद्र बोस सदन व रवींद्रनाथ टैगोर सदन के विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गाने गाए।

रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेला का आयोजन, बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर Read More रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेला का आयोजन, बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

जिससे विद्यालय का वातावरण प्रफुल्लित हो गया। प्रधानाचार्य फादर पीटर पारखे ने प्रतिभागियों की प्रंशसा की तथा निर्णायक मंडल के में विजयी विद्याथियों को ट्रॉफी व मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में फादर जूढ़ अंटेनी, फादर आशीष जॉन व सिस्टर पुष्पा उपस्थित रहे।

कचनरवा  बाजार में  मीट  विक्रेताओं  के हौसलें बुलंद , खुलेयाम सड़क पर बेचा जा रहा है मीट Read More कचनरवा बाजार में मीट विक्रेताओं के हौसलें बुलंद , खुलेयाम सड़क पर बेचा जा रहा है मीट

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें