नवीनतम
फीचर्ड
Kushinagar : पडरौना नगर की छठ स्थान अब बिखेरेगी गुलाबी छटा
कुशीनगर। आस्था और श्रद्धा के महापर्व श्री छठ पूजा के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद् पडरौना द्वारा श्रद्धालु माताओं-बहनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित प्रमुख छठ घाट पर पहुंचकर गुलाबी मार्बल से हो रहे सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि छठ माता का यह पर्व माताओं-बहनों की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए घाट की स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा में कोई कोताही न हो। यह हमारी जिम्मेदारी है कि श्रद्धालु निर्भय और सम्मान के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
जायसवाल ने माताओं-बहनों के लिए प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि नगर पालिका की पूरी टीम छठ पूजा के आयोजन को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह केवल एक पूजा नहीं, यह हमारी संस्कृति, आस्था और माँगल्य का उत्सव है। नगर पालिका परिवार हर श्रद्धालु के साथ है।


Comments