नवीनतम
फीचर्ड
ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत
ग्रामीणों का कहना है रास्ता खराब होने से ट्रैक्टर पलटा
रायबरेली-बछरावां
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशल खेड़ा से नउवा खेड़ा ट्रैक्टर ट्राली से धान की नर्सरी लादकर लवकुश पुत्र इंदल खेत की और लेकर जा रहा था तभी अचानक रास्ता खराब होने से ट्रैक्टर पलट गया।
लवकुश पुत्र इंदल निवासी कुशल खेड़ा की मौके पर सुबह लगभग 7:00 बजे मौत हो गई कुशल खेड़ा के ग्रामीणो का कहना है कि रास्ता बहुत खराब है जबकि कई बार रास्ता खराब होने की शिकायत तहसील के अधिकारियों को दी जा चुकी है उसके बावजूद भी रास्ता अभी तक खराब है रास्ता खराब होने से लवकुश की मृत्यु ट्रैक्टर पलटने से हो गई है।


Comments