सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश। 

 फूलपुर तहसील क्षेत्र के भमई हुसाम गंज गांव का मामला एस डी एम से कार्रवाई क की मांग। 

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

 ग्राम प्रधान की शिकायत पर दबंग मारपीट करने उतरे।   

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 फूलपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों सरकारी जमीनों पर भू माफिया किस्म के दबंग लोग जबरन अवैध रूप से कब्जा करने में लगे है। प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार एक तरफ सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया है वहीं फूलपुर तहसील प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते भू माफिया दबंग किस्म के लोग सरकार के करोड़ों की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करके आलीशान मकान बनाने में जुटे है ।
 
सरकार के रिजर्व लैंड की भूमि तालाब ,चकमार्ग,खलिहान एवं घूर गढ्ढे तथा चारागाह की भूमि को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामला भमई हुसाम गंज गांव में सरकारी तालाब संख्या 311 जो 8 विश्वा सरकारी अभिलेखों में तालाब के खाते में दर्ज है ।
 
ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष फूलपुर योगेन्द्र कुमार भारतीय का आरोप है कि उक्त सरकारी तालाब पर गांव के परवेज आलम एवं इस्तियाक पुत्र गांव मोहम्मद हुसैन आदि जबरन अवैध रूप से सरकारी तालाब पर निर्माण करने के लिए सीमेंट सरिया बालू आदि से सोमवार को पीलर बनाने लगे जानकारी होने पर जब उन्हें रोका गया तो उपरोक्त दबंग लोग दर्जन भर लोगों को लेकर लाठी डंडा ईंट पत्थर लेकर ग्राम प्रधान के घर चढ़ गए ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी फूलपुर सहित पुलिस को दिया तो हमलावर मौके से भाग निकले ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे दबंग भू माफियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें