राजनीति
रास्ता रोकने का आरोप, SDM से की शिकायत
स्वतंत्र प्रभात समाचार कौशांबी
सिराथू संवाददाता
सरकारी खंडजा को हटाने का विवाद मामला सामने आया है। सैनी थाना क्षेत्र के चक बख्तियार परसीपुर गांव कि रहने वाली बेला देवी अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उनके पड़ोसी शिवदास मौर्य अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर जबरन सरकारी खंडजा को उखाड़ रहे हैं।
इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेला देवी ने रविवार को एसडीएम सिराथू को लिखित शिकायती दी। उन्होंने बताया कि जब इस काम से मना करती है तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं पीड़ित ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।


Comments