खीरी थाना क्षेत्र में दबंगों पर भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप

मूकदर्शक बनी पुलिस

खीरी थाना क्षेत्र में दबंगों पर भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज मंडल ब्यूरो चीफ दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
यमुनानगर के कोरांव तहसील के खीरी थाना क्षेत्र के इटवा खुर्द गांव में दबंगों पर भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है और पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कोरांव को लिखित शिकायती पत्र उक्त अवैध कब्जा रोकने की गुहार लगाई गई है।
 
वहीं उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष खीरी को मौके पर जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेशित किया गया है। आरोप है कि पुलिस अवैध कब्जा नहीं रोक रही है। जिससे कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है।
 
खीरी थाना क्षेत्र के इटवा खुर्द गांव निवासी शिवपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी कोरांव को लिखित पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर बगल के ही दबंग किस्म के लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं।
 
जिसको रोकने की गुहार लगाई। वहीं उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष खीरी को मौके पर जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेशित किया है। लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से मनबढ़ लोग अवैध कब्जा करने में जुटे हुए हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel