ओबरा में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा, सैनिकों को मिला सम्मान

राज्य मंत्री ने भारतीय सैनिकों के शौर्य और उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना किया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा में भब्य तिरंगा यात्रा

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा / सोनभद्र -

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का जश्न मनाने और देश के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ओबरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धा और सम्मान दिया गया।

IMG_20250521_065503

150 मरीजों  की  जाँच कर दवा दी गई Read More 150 मरीजों  की  जाँच कर दवा दी गई

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्होंने सैनिकों के शौर्य और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके त्याग और समर्पण के कारण ही हम सभी सुरक्षित महसूस करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माता होते है-विधायक राजमणि कोल Read More भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माता होते है-विधायक राजमणि कोल

IMG_20250521_065439

कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान  Read More कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान 

इस सम्मान यात्रा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रामलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, सुशील कुशवाहा, सभासद राजू साहनी, रविंदर गर्ग, निषाद पार्टी से छोटे लाल सहनी और भोला सहनी, छात्र नेता अभिषेक सेठ,

IMG_20250521_065524

भारतीय जन कल्याण समिति से सचिव राज नारायण सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा और कुलदीप अग्रवाल शामिल थे।यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके बलिदान को याद करने का एक सशक्त माध्यम बनी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ओबरा के लोग अपने देश के नायकों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं।

Post Comments

Comments