नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग में 04 वांछित महिला गिरफ्तार,
कब्जे से 01 चैन (पीली धातु), 01 गैस सिलेण्डर, 03 चोरी की मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0-266/2024 धारा-379 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0-75/2025 धारा 305(a) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्ता 1. सावित्री पत्नी सुभाष हरिजन निवासिनी ग्राम कुलहनमऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2. बच्चा कुमारी पत्नी स्व0 रतन हरिजन निवासिनी ग्राम कुलहनमऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर
3. काजल पत्नी अर्जुन हरिजन निवासिनी ग्राम रेहारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर 4. सवित्रा देवी पत्नी कोमल हरिजन निवासिनी ग्राम रेहारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-13.05.2025 को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत तिलकठ से कुन्दौरा मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया ।
उपरोक्त चारों अभियुक्ता के कब्जे मु0अ0सं0-266/2024 से सम्बन्धित चोरी हुए 01 चैन (पीली धातु) व मु0अ0सं0-75/2025 से सम्बन्धित चोरी हुए 01 गैस सिलेण्डर, 01 एल्यूमिनियम का भगोना व 01 भगोना सहित 02 ढक्कनों के बिक्री के 1600 रूपये/- तथा चोरी के 03 अन्य मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-266/2024 उपरोक्त में धारा-411 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0-75/2025 उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-21.05.2024 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमामगंज निवासिनी शुमन कौशल पत्नि विजय कुमार कौशल के बैग से सोने की चैन थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत कुन्दौरा स्थित महादेव मन्दिर से किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सरायममरेज पर मु0अ0सं0-266/2024 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक-27.03.2025 को अज्ञात लोगों द्वारा थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुरेलुटाई स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई से ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सरारययमरेज पर मु0अ0सं0-75/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

Comments