समस्तीपुर में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

समस्तीपुर-समस्तीपुर में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। मृत ऑटो ड्राइवर की पहचान उजियारपुर के रामपुर समथु गांव निवासी राम प्रवेश सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद के पास की है।

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर से पेपर लेकर पटोरी होते हुए मोहिउद्दीन नगर जा रहे थे। इस दौरान मदूदाबाद के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

जिसे घटना के जुटे स्थानीय लोगों ने जख्मी अवस्था में मोहिउद्दीन नगर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

इस मामले में मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें