संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
यातायात जागरूकता के दृष्टिगत यातायात प्रभारी द्वारा "रामदेव पीजी कॉलेज", गोपीगंज" में आयोजित "युवाओं में साइबर जागरूकता" कार्यक्रम में छात्रों व गुरुजनों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में यातायात जागरूकता के दृष्टिगत विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है,
इसी क्रम में आज दिनांक-08.05.2025 को यातायात प्रभारी अनील सिंह द्वारा "रामदेव पीजी में आयोजित युवाओं में साइबर जागरूकता कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अनिल सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं व गुरुजनों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात के प्रति जागरूक करना था। जिसमें सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओ, छात्रों को यातायात नियमों जैसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने,सिग्नल्स का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और पैदल चलते समय सावधानी बरतने जैसे नियमों पर विशेष ध्यान दिलाया गया।

Comments