पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई से जोश हाई, प्रयागराज में गूंजा भारत माता की जय के नारे!

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर आधीरात को की गई एयर स्ट्राइक से लोगों का जोश हाई है। सुबह इसकी जानकारी होते ही लोगों ने चट्टी चौराहे पर पहुंचकर तिरंगा झंडा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर सेना के साहस और शौर्य की सराहना की। कहा कि भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है।
 
सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। संजय गुप्ता ने कहा कि देश की जनता की जो इच्छा थी उसी के अनुसार पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान की सात पीढ़ियां याद रखेंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार