इन्सपायर अवार्ड योजना 2023-24 में चयनित प्रतिभागी अपने मॉडलों के प्रदर्शन की रखे तैयारी:- अश्वनी जैन
राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फिरोजाबाद
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की ऑनलाइन कार्यशाला में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय लखनऊ से उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य समन्यवक विवेक नौटियाल ने सत्र इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2023-24 के चयनित प्रतिभागियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए निर्देश प्रदान किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार ने जनपद फिरोजाबाद के चयनित प्रतिभागियों के विद्यालयों को कार्ययोजना के निर्देश प्रदान किए हैं।
इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के सत्र 2023-24 में जनपद फिरोजाबाद के 12 विद्यालयों के 14 विद्यार्थी क्रमशः श्री आर के इंटर कॉलेज, कोटला की छात्रा कु प्रियांशी, सन्त परम दयाल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन, के पी इंटर कॉलेज गढ़ी अफोह की छात्रा कु शिवानी, एस.सी.जी.वी. इंटर कॉलेज गंज गांगनी के दो छात्र अवनीश कुमार, सचिन कुमार, श्री पी डी जैन इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद के छात्र अजय कुमार, श्री वीर विक्रम सिंह इंटर कॉलेज नवादा की छात्रा कु सुरभि, गिरधारी इंटर कॉलेज, सिरसागंज की छात्रा कु शिवानी,
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल की छात्रा कु लक्ष्मी, राजकीय हाई स्कूल करहरा की छात्रा कु आरती, राजकीय हाई स्कूल सोथरा के छात्र परवेज अली, कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा की छात्रा कु अल्बीना एवं राजकीय हाई स्कूल थारबल्दी के दो छात्र मनोज कुमार एवं राहुल कुमार चयनित हुए थे। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मार्गदर्शक शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालय के चयनित प्रतिभागी के मॉडल में सुधार करा दें, जिससे आगामी इन्सपायर अवार्ड स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अग्रसर हो सकें।


Comment List