संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ कानपुर नगर का चुनाव संपन्न
शपथ के साथ संगठन को एकजुट रहने का आवाहन
कानपुर। आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ कानपुर नगर का चुनाव, संभागीय परिवहन कार्यालय सर्वोदय नगर में सायं 4:00 बजे संपन्न हुआ। चुनाव, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रभात मिश्रा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर एवं उदयराज सिंह मंत्री राज्य कर्मचारी परिषद कानपुर नगर की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
चुनाव में मधुसूदन मिश्रा संरक्षक, अंबरीश राव अध्यक्ष, मोहम्मद सरफराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बच्चू लाल उपाध्यक्ष, श्याम करण महामंत्री, शिवम सिंह संगठन मंत्री, श्री माधुर मिश्रा कोषाध्यक्ष, श्री विपिन कुमार संप्रेक्षक, श्री दिनेश कुशवाहा प्रचार मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
परिषद के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनसे संगठन को एकजुट बनाए रखने का आवाहन किया। मंडलीय महामंत्री संतोष तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सांगठनिक गतिविधियों को निरंतर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। परिषद के मंत्री श्री उदय राज सिंह ने कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन एवं कार्यक्रमों के निरंतरता का आवाहन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष तिवारी, प्रभात मिश्रा, उदयराज सिंह, सरफराज, श्याम करन, शिवम सिंह, माधुर मिश्रा, विपिन कुमार, दिनेश कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, प्रीति तोमर, अतुल सिंह, विनोद कुमार सिंह, जगदीश तिवारी, गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 12:37:20
Indian Railways: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है और प्रतिदिन करोड़ों यात्री इससे यात्रा करते...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List