एनसीएल की जमीनो पर भू माफियाओ सहित एनसीएल कर्मी भी कर रहे कब्जा

एनसीएल ककरी प्रबंधन की उदासीनता का नतीजा,सुरक्षा कर्मियों द्वारा अबैध निर्माण जमींदोज

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

औद्योगिक क्षेत्रों में भू माफियाओं का कहर

अजयंत कुमार सिंह ( संवाददाता) 

अनपरा/ सोनभद्र-

एनसीएल की जमीनो पर भू माफियाओ सहित एनसीएल कर्मचारियों की भी नज़र टेड़ी हो गई जहाँ भू माफीयाओ ने एनसीएल ककरी के सैकड़ो बिगहा जमीनपर कब्जा जमा लिये है वही प्रतिदिन नित्य नए अतिक्रमण किये जा रहे है ।

शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ एनसीएल कृष्णशीला कर्मचारी सुनील चौहान द्वारा ककरी वारफाल के सामने एनसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसको सुरक्षा विभाग के द्वारा जमीदोज कर दिया गया। 

तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, । Read More तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।

बता दे कि एनसीएल ककरी प्रबंधन की उदासीनता के कारण विगत कुछ वर्षो मे सैकड़ो एकड भूमि जो परासी, अनपरा मोड़, बीना रोड, अनपरा बाजार आदि स्थानों पर लोगो ने बहुमूल्य जमीनो पर कब्जा जमा लिया है l

अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर किया गया मंथन Read More अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर किया गया मंथन

जिसको प्रबंधन खाली कराने मे जहाँ नाकाम है वही एक संगठित गिरोह खाली पड़ी जमीनो पर प्रतिदिन किसी ना किसी प्रकार से जमीनो पर कब्जा का लगातार प्रयास करते रहते है जैसे ही जमीन कब्जा हो जाती है उस पर आलीशान मकान, दुकान बनाकर लाखो करोड़ो मे बेच देते है l

पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी जमीनो को कब्जा करने वाले पहले गरीबो को आगे करते है जो उस जमीन पर झोपडी बनाते है फिर झोपडी महल बन जाती है l सूचना पर पहुँचे एनसीएल ककरी के सुरक्षा निरीक्षक महेश कुमार व एस पी सिंह के नेतृत्व मे आधा दर्जन प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने एनसीएल कृष्णशीला कर्मचारी सुनील चौहान द्वारा ककरी वारफाल के सामने किये जा रहे अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया l जिससे अतिक्रमण करियो मे हड़कंप मच गया l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें