नीलाम पत्र वाद की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में होने वाली राजस्व वाद एवं नीलाम वाद समीक्षा बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल- जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में नीलाम पत्र वाद से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 19 अप्रैल 2025 को आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में होने वाली राजस्व वाद एवं नीलाम वाद समीक्षा बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सुपौल जिला के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निदेशित किया कि वे अपने-अपने लंबित नीलाम वादों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित समय पर आयुक्त स्तरीय बैठक में भाग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट संपूर्ण, तथ्यात्मक एवं अद्यतन होनी चाहिए ताकि प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके।

नीलाम पत्र 2

बैठक में अपर समाहर्त्ता श्री राशिद कलीम अंसारी एवं जिला स्तर के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित थे, जबकि अनुमंडल एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाई जाए एवं अनावश्यक लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा बाजार की सड़क बनी जलभराव का केंद्र, लोगों में आक्रोश Read More श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा बाजार की सड़क बनी जलभराव का केंद्र, लोगों में आक्रोश

About The Author

Post Comments

Comments