राजनीति
कानपुर में किडनैपिंग के 24 घंटे के अंदर लड़के को किया बरामद
मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस एक्टिव हो गई।
महाराजपुर पुलिस ने चार किडनैपर को गिरफ्तार किया।
कानपुर।
कमिश्नरेट की महाराजपुर पुलिस ने किडनैपिंग के 24 घंटे के अंदर एक युवक को सकुशल बरामद कर उसके घर वालों को सौंप दिया है।इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाने पर किडनैपिंग एक मुकदमा लिखा गया था।
और किडनैप हुए युवक को सकुशल बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जब कि एक अभियुक्त फरार है।किडनैप हुए युवक शैलेश के पिता इकबाल बहादुर पुत्र रामेश्वर निवासी नगला, सरसौल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका पुत्र शैलेश प्रेमपुर से अपने घर नगरा आ रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल लगाकर उसे पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर एक जगह ले गए। इन लोगों ने एक लाख फिरौती की मांग की।
लड़का डर गया था और उसने तुरंत अपने घर फोन किया। तो घर वाले 30 हजार रुपए लेकर बताए स्थान पर पहुंचे लेकिन 30 हजार लेने के बाद भी उन्होंने लड़के को नहीं छोड़ा।
डीसीपी ने बताया इसके बाद उसके पिता ने थाने में खबर दी और मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष महाराजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत उनको ट्रेस किया और चार अभियुक्तों को घटना में प्रयोग की गई कार समेत गिरफ्तार किया और शैलेश की सकुशल बरामदगी की।
पकड़े गए अभियुक्तों में सूरज ठाकुर पुत्र विजय प्रताप सिंह नि0 थरेपाह थाना नर्वल जिला कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष, शिवम पुत्र राज नि० नर्वल थाना नर्वल जिला कानपुर नगर उम्र 27 वर्ष, विवेक यादव पुत्र बब्बू यादव नि0 बड़ागांव थाना महाराजपुर जिला कानपुर नगर उम्र 25 वर्ष, रवि कुमार पुत्र रामप्यारे नि० ग्राम रंगोली थाना अलीनगर जिला चन्दौली हाल पता प्रेमपुर रेलवे स्टेशन कालोनी थाना महाराजपुर जिला कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष, हैं। तथा आदिल अहमद पुत्र अनवर अहमद फरार है।


Comments