हजारीबाग रामनवमी के मंगला जुलूस पर हुए पथराव का मामला संसद में गूंजा
सांसद मनीष जायसवाल ने गृह मंत्री से रामनवमी के दौरान केंद्रीय बल प्रतिनियुक्ति का किया मांग
On
हज़ारीबाग, झारखंड:- झारखंड के गिरिडीह से लेकर हजारीबाग तक नफरती आग जल रहा है। प्रशासन सब जानती है फिर भी मूकदर्शक बनी हुई है। क्या केवल हिंदुओं के ऊपर पत्थर, लाठी और प्राथमिकी एवं सामाजिक सौहाद्र बनाने का जिम्मेवारी है। क्या झारखंड की सरकार की कोई जिम्मेवारी नहीं बनती उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व में लोकसभा में कही थी, आशंका जताया था। अब हजारीबाग में नफरती आग ने आशंका को सच साबित किया है।
बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन में बीते मंगलवार की रात को हजारीबाग के झंडा चौक के समीप हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस के दौरान रामभक्तों और श्रद्धालुओं पर हुए पथराव की घटना को पुनः पुरजोर तरीके से उठाया और कहा कि बीते 11 फरवरी 2025 को इस सदन में मैंने झारखंड राज्य में बहुसंख्यक हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार का मुद्दा उठाया था। झारखंड में सरस्वती पूजा, शिवरात्रि, यज्ञ का कलश यात्रा में भी लगातार पथराव होता है।
कल रात में हजारीबाग के रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस पर हजारीबाग के झंडा चौक के समीप सदर थाना से महज़ 100 मीटर की दूरी पर पुनः एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। इसमें 10 पुलिस वाले, जिसमें डीएसपी लेवल के पदाधिकारी और एडिशनल कलेक्टर लेवल के पदाधिकारी भी घायल हुए हैं।
सांसद मनीष जायसवाल ने आगे कहा कि झारखंड की सरकार ने अभी तक जम्मू कश्मीर की सरकार से इन पत्थरबाजों को कैसे कंट्रोल किया जाय ये नहीं सिखा है और न तो यूपी सरकार से बुजडोजर का उपयोग कर कैसे इन्हें कंट्रोल में किया जाय ये भी नहीं सीखा है। झारखंड राज्य में अत्याचार तो हो ही रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि कभी डीजे पर प्रतिबंध, ये साउंड बजेगा ये नहीं बजेगा इसपर प्रतिबंध, दोनों तरफ से केस करके बैलेंस करने का काम किया जाता है।
पत्थर भी हमहीं खाएं, केस भी हमहीं सहें। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि मैं सदन के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि झारखंड में हिंदुओं के त्यौहार में केंद्रीय बल पदस्थापित किया जाय। रामनवमी आगामी 6 अप्रैल 2025 को है अगर ऐसा नहीं नहीं हुआ तो जिस प्रकार झारखंड की सरकार चल रही है कोई बड़ा अनर्थ न हो जाय इसीलिए लोकहित में रामनवमी में झारखंड में सेंट्रल फोर्सेज का प्रतिनियुक्ति अवश्य किया जाये।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List