27 वर्षों के संघर्ष ने किया कमाल,सेपक टकराव वर्ल्ड कप भारत के नाम:पेरिका सुरेश

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित पांच दिवसीय सेपक टकराव वर्ल्ड कप में भारत ने 45 देश के प्रतिभागियों को शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप भारत के नाम कर इतिहास रस दिया है। सेपक टकराव वर्ल्ड कप में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले तथा तेलंगाना प्रदेश सेपक टकराव फेडरेशन के अध्यक्ष पेरिका सुरेश ने सेपक टकराव फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय खिलाड़ियों,कोच एवं मैनेजर सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्व कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई दी।
 
उन्होंने समस्त देशवासियों को इस जीत की बधाई देते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मुकाबले में अपनी योग्यता क्षमता एवं खेल कौशल को दिखाकर विश्व के सामने एक नए मापदंड रखा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस जीत ने जहां देश का मान बढ़ाया है, वही नए खिलाड़ियों को यह जीत ऊर्जा प्रदान करेगा।भारत ने वर्ष 2017 में गचिबौली स्टेडियम हैदराबाद में प्रथम वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। भारत के खिलाड़ियों के 27 वर्षों के संघर्ष एवं वर्ल्ड कप जीतने का जज्बा रंग लाया है तथा विश्व पटेल पर भारत सेपक टकराव वर्ल्ड कप विजेता बनकर विश्व गुरु बनने का काम किया है।

About The Author

Post Comments

Comments