होली मिलन समारोह का आयोजन संकल्प संस्था के सौजन्य से किया गया
संस्था के अध्यक्ष ई आर पी शर्मा ने बताया कि संस्था समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है।
विवेक शर्मा
टूण्डला-
होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को मुकेश स्वीट टूण्डला मै संकल्प संस्था के सौजन्य से किया गया। जिसमे नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगा कर शुभकामनायें दी गई । उक्त पर्व को मनाये जाने के लिए नई पीढ़ी के यादगार होगा ऐसे सांस्कृतिक कार्य को बढ़ावा देना संकल्प संस्थान के प्रमुख कार्य में भी सम्पन्न किये जाते रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष ई आर पी शर्मा ने बताया कि संस्था समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है। आयोजन में राज किशोर पाठक, राजेश कटियार, विनोद गुप्ता,डॉ अनिल वार्ष्णेय, महिपाल सिंह,राकेश यादव, राजेश कुमार,राजाराम वर्मा, अशोक सारस्वत, रामविलास उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय, ग्रीश श्रीवास्तव, गुरुचरण सिंह, डॉ अनिल कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, रुस्तम सिंह, राकेश शर्मा आदि ने बड़े हर्षल्लास से होली मिलन समारोह मनाया।

Comments