नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
श्रम कानून में सुधार के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानून में सुधार के लिए मंगलवार को पीएम को संबोधित ज्ञापन
उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य को सौंपा है। मजदूर संघ के जिला मंत्री आशुतोष यादव की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानून में सुधार संबंधी ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर पीएम कार्यालय भेजने की मांग की है जिस पर उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य ने आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में लिखा है की भारत सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाहित करके चार श्रम संहिता बनाई है जिसमे चौथी श्रम संहिता औद्योगिक संबंधी स्थित मजदूरों के हित में नही है। मजदूर संघ इसी में सुधार की मांग की है जिससे मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर अनिल सिंह, महेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अवधेश यादव, इन्द्रावती, संगीता , राजश्री, दुर्गावती, चांदनी, विनय सिंह, दिग्विजय पाण्डेय, महेश्वर पाण्डेय आदि रहे।

Comments