मानसिक मंदित बुजुर्ग लापता , पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट 

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस मानसिक मंदित बुजुर्ग की तलाश में जुटी ।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विनीत कुमार मिश्रा 
जिला संवाददाता 
लखनऊ 
 
राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र मोहनलालगंज के मऊ गांव में रविवार को मानसिक मंदित लापता बुजुर्ग की पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई ।
शिकायत कर्ता नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता श्याम किशोर शर्मा उर्फ भोंदू 12 मार्च प्रातः 10:30 बजे घर से कहीं बाहर बिना कारण बताए कहीं निकल गए थे , काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है ।
 
थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के तहत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस गुमशुदा बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार