सोनभद्र रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण शुरू

गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण शुरू

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

किसानों के आय में वृद्धि के लिए सार्थक कदम

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनभद्र अमित कुमार चौधरी ने सभी कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ विक्रय किये जाने हेतु दिनांक 01 जनवरी 2025 से खाद्य एवं रसद विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर की वेबसाइड Fcsup.nic.in पर गेहूँ का पंजीकरण/नवीनीकरण क कार्य प्रारम्भ हो गया है।

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य में गतवर्ष के सापेक्ष 150 रू0 की भारी वृद्धि करते हुए रबी विपणन वर्ष 2025-26 में रू0 2425.00 प्रति कृ० समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 की क्रय अवधि की तिथि 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि में जनपद में संचालित किये गये कुल 78 कय केन्द्रों पर कृषकों से गेहूँ कय का कार्य किया जायेगा।

ढाबे के काउंटर से चोरी के 20 हजार रुपये के साथ गैर जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार Read More ढाबे के काउंटर से चोरी के 20 हजार रुपये के साथ गैर जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सोनभद्र के समस्त कृषकों से आग्रह है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ विक्रय किये जाने हेतु अपना पंजीकरण कराये और कय केन्द्र पर गेहूँ विकय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें। जनपद सोनभद्र में अवैध संचरण एवं अवैध भण्डारण पर प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा तहसील स्तर पर पाँच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

अनपरा इं. एस.पी. यादव को महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष Read More अनपरा इं. एस.पी. यादव को महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें