ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के सरौली गांव स्थित रेलवे ट्रैक व प्राथमिक विद्यालय के मध्य रविवार की सुबह लगभग 29 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई अभी पूरी तरह से स्पष्ट नही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ट्रेन से गिरकर रेल की पटरी के पास पहुंच गई हो जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर चोट लगने से इसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो देखा कि एक महिला की लाश पड़ी है। 
 
ग्रामिनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर आरपीएफ और उसका पुलिस की टीम पहुंच शव का पंचनामा भर शिनाख्त की कोशिश शुरू की। इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें