शोहरतगढ़ : भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान
On
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा शोहरतगढ़ व भारत- नेपाल बॉर्डर का भ्रमण कर लोगों से शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने को कहा। प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा जवानों ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अराजकतत्वों को त्यौहार में खलल न पैदा करने की हिदायत दी गयी। सरहद पर तैनात पुलिस व एसएसबी जवानों को नियमित चेकिंग करने को कहा गया। एसडीएम व सीओ ने बॉर्डर पर तैनात नेपाल लिंक गेट के सुरक्षा जवानों से भी सुरक्षा के दृष्टिगत बातचीत किया और होली की शुभकामना दी।
सुरक्षा जवानों की टीम ने सरहद के रास्ते आने जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग करने के बाद ही लोगों को सीमा पार आने जाने की इजाजत दिया। क्षेत्र भ्रमण के समय जगह जगह रुककर लोगों से बातचीत कर आपसी मेलजोल, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाने, अन्य समुदाय के लोगों पर अनावश्यक रंग, अबीर न डालने की बात कही। इस दौरान थाना शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, खुनुवा पुलिस चौकी इंचार्ज सर्वेश यादव ,अंकुश डांगे असिस्टेंट कमांडेंट, राकेश मनिपाल निरीक्षक, अनिरुद्ध कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List