भदोही में अधिवक्ताओ ने एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में किया प्रदर्शन
On
भदोही। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के चलते कोर्ट में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दूरदराज से अपने मुकदमों की पैरवी के लिए आए वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकार को एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 तत्काल वापस लेना चाहिए।
अन्यथा अधिवक्ताओं का आंदोलन और तेज होगा और वह अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। यह काला कानून अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं के लिए 10 लाख रुपये का मेडिकल बीमा और मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक भी सौंपा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List