त्रिवेणी एक्सप्रेस में आग , यात्रियों में मची अफरा - तफरी, ड्राइवर की सूझ बुझ से टला हादसा

टला हादसा।

त्रिवेणी एक्सप्रेस में आग , यात्रियों में मची अफरा - तफरी, ड्राइवर  की सूझ बुझ से टला हादसा

राजेश तिवारी ( क्राईम ब्यूरो) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश

प्रयागराज से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस में मंगलवार को दोपहर में आग लग गई, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, आग स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिलही के समीप लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि ट्रेन के चक्के में ब्रेक लगने के कारण धुंआ उठा और आग लग गई।

  विश्व मृदा दिवस पर अमेठी में धरती माता बचाओ अभियान Read More   विश्व मृदा दिवस पर अमेठी में धरती माता बचाओ अभियान

ट्रेन के ड्राइवर ने आग लगने की सूचना मिलते ही गाड़ी को रोका और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।आग लगने की खबर से यात्रियों में भगदड़ मच गई।

बसुआपार में बिना परमिट के सागौन के पेड़ की हुई कटान Read More बसुआपार में बिना परमिट के सागौन के पेड़ की हुई कटान

कई यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। कुछ यात्री बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग मिर्जापुर-सोनभद्र पर आ गए और वहां से सवारी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य तक गए।यात्रियों के अनुसार, इस ट्रेन में पहले भी दो बार आग लग चुकी है। पहली बार लूसा के करीब आग लगी थी और दूसरी बार डिलही के समीप। हालांकि, दोनों ही बार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार परेड की सलामी ली, 41 पुलिसकर्मी सम्मानित Read More एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार परेड की सलामी ली, 41 पुलिसकर्मी सम्मानित

इस संबंध में खैराहि स्टेशन मास्टर बीपी सिंह ने बताया कि ट्रेन के चक्के में ब्रेक लगने के कारण धुंआ उठने लगा था। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और ट्रेन चोपन के लिए रवाना हो गई है।फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारी इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कह रहे हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel