नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कल्यानपुर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा ! दो गिरफ्तार
उक्त प्रकरण में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजयेन्द्र द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि इंदिरा नगर गुप्ता कालोनी में पिछले समय दो चोरियां हुईं थीं। जिन घरों में चोरियां हुईं थीं
कानपुर।
थाना कल्याणपुर पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा कर दो लोगों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आप्रेशन त्रिनेत्र के माध्यम से इन चोरियों का खुलासा किया है।
उक्त प्रकरण में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजयेन्द्र द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि इंदिरा नगर गुप्ता कालोनी में पिछले समय दो चोरियां हुईं थीं। जिन घरों में चोरियां हुईं थीं वो लोग उस समय अपने घरों में नहीं थे रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रमों में गये थे। बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। इन अभियुक्तों ने चोरी के माल को बेचकर एक अपाचे गाड़ी भी खरीदी थी।
पुलिस द्वारा 2 चोरों को 2 मोटर साइकिल, चोरी गये सामान व मादक पदार्थ (चरस) के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर द्वारा टीम गठित की गयी टीम ने "आपरेशन त्रिनेत्र" के अन्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की मदद से आज चैकिंग के दौरान एल्डिको कालोनी के पीछे जवाहरपुरम मोड़ के पास से अभियुक्त अमित कुशवाहा उर्फ अजीत कनौजिया पुत्र रघुवीर कुशवाहा निवासी भगवानपुर चौधरीपुर कछोहा थाना कोतवाली जनपद कन्नौज उम्र 38 वर्ष, विकास वाल्मीकि पुत्र रामस्वरूप वाल्मीकि निवासी नगर निगम कॉलोनी थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, मादक पदार्थ चरस, तथा श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका की करेंसी, चांदी के सिक्के, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किया है जो कि इन्होंने चोरी किए थे।

Comments