अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेलो भारत के अंतर्गत ओबरा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

खेल से प्रत्येक छात्रों का समग्र विकास

राजेश तिवारी (संवाददाता) 

ओबरा /सोनभद्र।

 

खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता Read More खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता

सोनांचल कप 2026 प्रयागराज ने वाराणसी को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब, आशीष रत्नम चमके Read More सोनांचल कप 2026 प्रयागराज ने वाराणसी को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब, आशीष रत्नम चमके

सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि खेलो भारत द्वारा चलाए जा रहे नगर खेल कुंभ के अंतर्गत पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनमोल सेठ के नेतृत्व में ओबरा नगर स्थित अंबेडकर स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य रूप से उपस्थित मणि शंकर राय युवा समाजसेवी द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया।

दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन,बीजपुर की  टीम बनी विजेता Read More दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन,बीजपुर की टीम बनी विजेता

 

IMG-20250211-WA0101(1)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेलो भारत के अंतर्गत ओबरा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

 

खेल का संचालन सोनभद्र फुटबॉल संघ के सचिव मुजफ्फर अली के द्वारा किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र विभाग के विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा कि खेल पहल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी दृष्टिकोण के अनुरूप विद्यार्थी परिषद ने खेलो भारत नामक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को शुरू किया है।

यह मैच ओबरा बनाम चोपन के बीच खेला गया, जिसमें ओबरा की टीम ने 2-0 की बढ़त से मैच को जीता। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी ,सोनभद्र विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज, सोनभद्र फुटबॉल संघ के सचिव मुजफ्फर अली, ओबरा नगर मंत्री ऋषभ राज के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।इस प्रतियोगिता में अनिकेत सिंह, नील प्रताप सिंह, प्रियांशु सिंह, अनुज भारती, खलील अंसारी, मोहित यादव, प्रियांशु सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें