शिक्षक नेता  के निधन पर शोक

धरना-प्रदर्शनों में उनका सशक्त योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशीय मंत्री एवं शिक्षक हितों के सच्चे प्रहरी, श्रीकृष्ण यादव के निधन पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित शिक्षक संघ के सभी लोगों  ने शोक व्यक्त किया है।उनके निधन पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा की  कार्यक्रमों और धरना-प्रदर्शनों में उनका सशक्त योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
 
हम सभी उन्हें स्नेहपूर्वक ‘किशुन जी’ कहकर पुकारते थे—एक ऐसे साथी और बड़े भाई, जिनकी कमी सदैव हृदय को व्यथित करती रहेगी। संगठन के प्रत्येक मंच पर स्वर्गीय एस. के. यादव की अनुपस्थिति मन को बोझिल कर देगी। यह विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि वे एक दुर्घटना में हमें छोड़कर चले गए। इस हृदयविदारक घटना को भारी मन से स्वीकार करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना है कि इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें