स्टार्टअप संस्कृति की नींव रखने पर व्याख्यान।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ में  इंक्यूबशन केंद्र के तत्वाधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय "बिल्डिंग द फाउंडेशन फॉर स्टार्टअप कल्चर: एचआर प्रोस्पेक्ट" था, जिसे टाटा मोटर्स की डिप्टी जनरल मैनेजर-एचआर,  कुमकुम अग्रवाल ने दिया। इस व्याख्यान में, कुमकुम अग्रवाल ने स्टार्टअप संस्कृति के महत्व और इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन प्रबंधन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक मजबूत एचआर फाउंडेशन स्टार्टअप की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
 
इस अवसर पर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक, प्रो0 (डॉ0) भरत राज सिंह ने कुमकुम अग्रवाल तथा उनके लीगल आफीसर  रबीन्द्र सिंह का स्वागत किया और डॉ0 हेमंत कुमार सिंह ने उनके व्याख्यान की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में, स्कूल के लगभग 60-छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण-डॉ0 कमलेश विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल), सुनीत मिश्रा, डॉ0 अशोकसेन गुप्ता, डॉ0 राजीव त्रिपाठी, डॉ0 श्रृंखला श्रीवास्तव, डॉ0 मनमोहन, अरुण सिंह, कार्यशाला अधीक्षक और प्रयोगशाला के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा कार्यक्रम का संचालन साक्षी व शाम्भवी सिंह, बी0टेक0 (कंप्यूटर साइंस), द्वितीय वर्ष द्वारा किया गया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें