डीएम को पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में मिलीं खामियां, लगाई फटकार
On
कानपुर। कानपुर के नये जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अभी कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है और उन्होंने तमाम जगहों, विभागों के औचक निरीक्षण कर जम कर क्लास लगाई और जांच कमेटियां गठित की, स्वास्थ्य विभाग पर जिलाधिकारी का सर्वाधिक ध्यान है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज पशु चिकित्सा पालीक्लीनिक-रावतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माणाधीन आवास को जाने वाली सीसी रोड को कार्यदायी संस्था द्वारा पानी के पाइप को ले जाने हेतु खोदा गया, जिसे देख जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के उपस्थित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अभी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व ही पूर्ण हुए नवनिर्मित आवास के भवनों के चारों तरफ दीवार के प्लास्टर गिर रहे थे। साथ ही, निर्मित आवास के द्वितीय फ्लोर से निकलने वाले पानी के पाइप में जंग लगी हुई थी। एवं आवासों की दीवार पर कराई जाने वाले वाल पेटिंग से ही पाइप को पेंट कर दिया गया तथा पाइप के पास नीचे से पानी निकल रहा था जिसका कोई स्रोत नहीं था।उक्त कराए गए कार्यों से असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं राहुल सिंह सहायक अभियंता, निर्माण खंड भवन, लोक निर्माण विभाग की संयुक्त कमेटी बनाते हुए कराए गए कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए । तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कराए जा रहे स्ट्रीट पशु की चिकित्सीय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जिसमें मौके पर पशुओं का इलाज होते पाया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List