चित्रकूट 12 वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
चित्रकूट।
थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने 12 वर्षों से फरार और मफरूर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मफरूर, इनामिया और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गिरफ्तारी करना है।
क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह और उनकी टीम ने विशेष प्रयासों से 12 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई की और अभियुक्त को रेलवे लाइन झरी फाटक के पास, कस्बा मानिकपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष उर्फ सुभाषचन्द्र पुत्र लालजी गुप्ता निवासी मोहल्ला आर्य नगर, कस्बा मानिकपुर, जनपद चित्रकूट है। उसके खिलाफ वाद संख्या 67/05 मु.अ.स. 101/92 धारा 323, 504 भादवि तथा 3(1)(10) एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त 12 वर्षों से पुलिस के लिए मफरूर था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे थे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह, उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद और आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल थे। इस बड़ी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है, जो लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

Comments