सिद्धार्थनगर में ट्रक व बोलेरा के टक्कर, मां , बेटे की मौत
On
सिद्धार्थनगर । गोल्हौरा थाना के पास मंगलवार की रात्रि में ट्रक व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो में सवार मां व बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतक इटवा थानाक्षेत्र के निवासी हैं। मृतक मंगलवार की रात जिला मुख्यालय से इलाज कराकर घर लौट रहे थे इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचडीह निवासी धर्मबीर अग्रहरि (46) पुत्र मुन्नीलाल अपनी मां प्रेमा देवी (66) का इलाज कराने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ले गए थे।
लौटते समय वह बांसी कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम बाजारडीह में अपनी बहन से मिलकर बोलेरो से घर लौट रहे थे। मृतक रात्रि लगभग 8 बजे बांसी-इटवा मार्ग पर गोल्हौरा थाना के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से उनके बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में गम्भीर रूप घायल मां व बेटे को इलाज के लिए पीएचसी बांसी पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक व बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर जांच व कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस संबध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
15 Jan 2026 18:17:10
Longest Railway Bridge : भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जबकि एशिया में यह दूसरे स्थान...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List