बड़ी खबर महाकुम्भ से-शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग, फट रहे सिलेंडर ।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रयागराज । महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड और कई एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। कई लोगों आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 
 
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना में पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं। आग में सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार